Protein yukt aahaar - प्रोटीन युक्त आहार

protein se bharapoor 10 aahaar - प्रोटीन से भरपूर 10 आहार

प्रोटीन युक्त आहार
प्रोटीन से भरपूर 10 आहार 

प्रोटीन युक्त आहार - दोस्तो प्रोटीन के फ़ायदे तो आप सभी अच्छे से जानते हो, प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि मासपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।
शरीर के निर्माण में 20 तरह के एमीनो एसिड की जरूरत होती है जिनमे से 11 तरह के एसिड का निर्माण शरीर खुद ही कर लेता है, बाकी 9 एसिड भोजन के जरिए बाहर से प्राप्त करता है। ये एसिड ही प्रोटीन के ब्लॉक्स का निर्माण करते हैं।

Protein yukt aahaar - जब हम मेहनत करते हैं तो टिश्यू डैमेज होते हैं। और टिश्यू के निर्माण में प्रोटीन की जरूरत होती है।

प्रोटीन , विटामिन, मिनिरल्स हमारे शरीर को स्वस्थ रखने व मासपेशियों,बालों, हड्डियों, नाखूनों आदि के निर्माण में सहयोग करते हैं।


प्रोटीन पाने के दो स्त्रोत हैं।
1. मांसाहार - मांस, मछली इत्यादि के सेवन से मिलने वाला प्रोटीन पूर्ण प्रोटीन होता है।

2. शाकाहार - शाकाहारी भोजन से मिलने वाला प्रोटीन अपूर्ण प्रोटीन होता है, जिसे पूर्ण करना पड़ता है। जैसे अनाज के साथ सब्जियां, चावल में दाल इत्यादि मिला कर।

स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज़ाना लगभग अपने वज़न के बराबर प्रति किलो / प्रति ग्राम मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

पुरुष     -  56 ग्राम रोजाना
महिलाएं - 46 ग्राम रोजाना

जो लोग मांसाहारी हैं उनको प्रोटीन आसानी से मिल जाता है। मगर जो लोग शाकाहारी है उनके लिए आज हम 10 ऐसे आहार के बारे में बताएंगे जिनमे प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।


प्रोटीन से भरपूर 10 आहार

प्रोटीन युक्त आहार
Protein yukt aahaar


1. सेम फली -

           सेम फली में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसमें फाइबर , कैल्शियम , मैग्नीशियम के साथ साथ, विटामिन A,B6,C होता है।इसे खाने से पेट साफ और पाचन तंत्र मजबूत होता है।


2. मूंगदाल -

      मूंगदाल में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।इसे प्रोटीन का खजाना बोला जाता है। 100 ग्राम मूंगदाल में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे छिलके समेत खाना और भी लाभदायक होता है। अंकुरित करके भी फायदेमंद होती है।


3. सोयाबीन -

सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मसल्स बनाने में सोयाबीन बहुत फायदेमंद होती है। 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन होता है।


4. मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन पाने का एक आसान तरीका है। प्रोटीन से भरपूर मूंगफली खाने में भी स्वादिष्ट होती है। 100 ग्राम मूंगफली में 26 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।


5. दूध

दूध को सर्व आहार भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस,  खनिज पदार्थ भरे होते हैं। अगर आप शरीर का पूर्ण विकास चाहते हैं तो दूध को अपने आहार में जरूर शामिल करें।


6. दही -

स्वाद के साथ साथ दही में प्रोटीन काफ़ी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हाजमे के लिए भी दही फायदेमंद होता है। आप इसे नाश्ते में या दोपहर के खाने में लें। 


7. मसूर दाल -
 
मसूर दाल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से कब्ज़, बहुमूत्र, और प्रदर रोग में लाभ मिलता है। खून की कमी दूर होती है।


8. पीनट बटर

पीनट बटर में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। दोस्तो 
100 ग्राम पीनट बटर में 25 ग्राम प्रोटीन होता है।
जो लोग दुबले पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए पीनट बटर का सेवन बहुत फायदेमंद है।


9. काले चने -

काले चने भी प्रोटीन पाने का अच्छा साधन है।इसे भिगो कर, उबाल कर,या सब्ज़ी बना के खा सकते हैं। 


10. पालक

पालक का सेवन हर तरह से बहुत फायदेमंद है। ये प्रोटीन पाने का अच्छा स्रोत है। इसे पका कर खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

आप भी इनका सेवन करके रोज़ाना ज़रूरी प्रोटीन की मात्रा पा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Health Beauty Tips

On our website, you will find articles related to health, by which you can take care of your health and avoid diseases.

HEALTH BEAUTY TIPS

Our Health Tips App is now Available for Android